- Hindi News
- सामाजिक अंकेक्षण करने जा रही टीम की कार बस से टकराई , 4 घायल
सामाजिक अंकेक्षण करने जा रही टीम की कार बस से टकराई , 4 घायल
भबराना . मांडलीगांव में सामाजिक अंकेक्षण करने जा रही टीम की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद लटकी कार। फोटो: भास्कर
भबराना | झल्लाराथाना क्षेत्र के मांडली गांव में धरियावद-सलूंबर मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह सामाजिक अंकेक्षण करने जा रही टीम की कार सामने से रही बस में भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार 4 कर्मचारी बस सवार यात्रियों को चोट लगी। दुर्घटना के बाद कार सड़क पर बने पुल पर अटक गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
जानकारी अनुसार उदयपुर से कार लेकर प्रतापगढ़ जिले में पंचायतों का सामाजिक अंकेक्षण करने जा रहे दल की कार धरियावद मार्ग पर मांडली गांव के पास सड़क पर बने विकट मोड पर सामने सवारियों से भरी एक निजी बस से टकरा गई। बस से टक्कर के बाद कार सड़क पर बने पुल के एक छोर पर जाकर अटक गई और हादसा टल गया। वहीं दुर्घटना की जगह मोड होने जगह संकरी होने से बस भी पुल से नीेचे गिरने से बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की बस से टकराने के बाद कार का मुंह विपरीत दिशा में मुड़ गया और बस चालक की सुझबूझ से बस पुल से नीेचे गिरने से बच गई।
सामाजिक अंकेक्षण करने जा रही टीम के सभी सदस्य उदयपुर निवासी यूडीसी शिवलाल मेघवाल, जूनियर एकाउंटेंट बृजेश सैनी, सहायक लेखाकार दुर्गा प्रसाद पारीक लेखाकार रमेश व्यास को चोट आई। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सलूंबर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छ़ुट्टी दे दी गई बृजेश सैनी की स्थिति गंभीर होने से उदयपुर रैफर कर दिया गया। इधर, घटना में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोट आई। जिन्होंने अपने स्तर पर ही उपचार करवाया।
लाेगोंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
दूसरीओर खबर की जानकारी लगते ही क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर झल्लारा थाने के एएसआई गोविंदसिंह चौहान मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के मौके पर ही पड़े रहने से मार्ग आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पुल पर लटकी कार को ट्रैक्टर से खिंचवा कर बाहर निकाला दोनों वाहनों को मौके से हटा कर थाने पहुंचाया। इसके बाद आवागमन सुचारू हुआ। देर शाम तक भी पुलिस में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।