शहर में सुबह 7 बजे तक छाया रहा कोहरा
प्रतापगढ़ | शहरमें गुरुवार सुबह 5 बजे से कोहरा छाया जो 7 बजे तक रहा, जिससे वाहनों को हैडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
दिनभर उमस-गर्मी से लोग परेशान होते रहे। बारिश थमते ही शहर की सड़कों पर धूल के गुब्बार उड़ना शुरू हो गया, जिससे सारा दिन राहगीर परेशान रहे। शहर के एमजी रोड, हाई स्कूल रोड, धरियावद रोड, चित्तौड़गढ़ मार्ग पर वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल से व्यापारी परेशान रहे। इसको लेकर बुधवार को व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया था, बावजूद गुरुवार को प्रशासन ने तो रोड की धूल की सफाई कराई ही पानी का छिड़काव कराया, जिससे शहरवासियों में काफी आक्रोश रहा। हर कोई नगर परिषद पीडब्ल्यूडी विभाग को कोसता नजर आया। वहीं अवलेश्वर में सुबह से कोहरा और धुंध के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह कोहरा छाए रहने से सुबह के कई कार्य बाधित हुए।
अवलेश्वर . कोहरेमें डूबा प्रतापगढ़-मंदसौर मार्ग, जिससे सुबह 7 बजे वाहन चालकों को लगानी पड़ी वाहनों की लाईट।