पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतापगढ : प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष चांदना आज प्रतापगढ़ में

प्रतापगढ : प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष चांदना आज प्रतापगढ़ में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ . प्रदेश युवा कांग्रेस अशोक चंदना रविवार को प्रतापगढ़ में देवनारायण भगवान की शोभायात्रा में भाग लेने आएंगे। प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेंद्र चंडालिया लोकसभा महासचिव युवा कांग्रेस हरिओम पाटीदार की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष चांदना का होटल पद्मावती के सामने स्वागत किया जाएगा। यूथ कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष अजय राठौर ने बताया चांदना के पहली बार प्रतापगढ़ आगमन पर उनके स्वागत में वाहन रैली निकाली जाएगी। रविवार दोपहर 12.30 बजे धमोतर में यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत कर वहां से 150 वाहनों की रैली के साथ शहर में लाया जाएगा। उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष एक रिसोर्ट में आम सभा को संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं...