पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक साल से मेडिकल पर है डाकपाल डाकघर की व्यवस्था हुई बदहाल

एक साल से मेडिकल पर है डाकपाल डाकघर की व्यवस्था हुई बदहाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके डाकघर के डाककर्मी के एक साल से मेडिकल पर रहने के कारण व्यवस्थाएं चरमरा गई है। ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि डाकघर में एक साल से डाककर्मी के नहीं होने से डाकघर में खाता खोलने, लेनदेन, रजिस्ट्री, आरडी आदि कामों में काफी परेशानी रही है। विभाग की अोर से एक डाककर्मी को यहां लगाया भी गया है, लेकिन वह भी दोपहर एक बजे यहां आता है। इसके चलते यहां आने वाले लोगों को कई बार निराश लौटना पड़ता है। डाककर्मी के समय पर नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष है।

^मेरी वर्तमान में प्रतापगढ़ रेलवे काउंटर पर पोस्टिंग है। पारसोला डाकघर का कार्य मुझे अतिरिक्त दे रखा है। इसके कारण आधा दिन प्रतापगढ़ और आधा दिन पारसोला दे पाता हूं। सुभाषशर्मा, डाकपाल

^पारसोला में पदस्थापित डाकपाल एक साल से मेडिकल अवकाश पर है। वर्तमान में कार्यरत डाकपाल को डेपुटेशन पर पारसोला लगा रखा है। समय के लिए पाबंद किया जाएगा। तैयबहुसैन, निरीक्षक डाकघर, प्रतापगढ़ उपमंडल

खबरें और भी हैं...