पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भामाशाह रोजगार सृजन कार्यक्रम के लिए हुए साक्षात्कार

भामाशाह रोजगार सृजन कार्यक्रम के लिए हुए साक्षात्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़| भामाशाहरोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए बेरोजगारों को ऋण आवंटन के लिए जिला उद्योग केंद्र में साक्षात्कार लिए गए। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हितेष जोशी ने बताया कि स्वरोजगार प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं के तहत 75 प्रकरणों में से 56 को लोन के लिए स्वीकृति जारी की गई। आवेदनों को संबंधित बैंकों को ऋण वितरण के लिए प्रेषित किया जाएगा। लाभांवितों को 4 प्रतिशत ब्याज की छूट जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से दी जाएगी। साक्षात्कार के दौरान एलडीएम एमएस जंगपांगी, महिला अधिकारिता विभाग से राकेश तंवर, बीआरजीबी प्रतापगढ़ से अंकित जैन एवं आईटीआई से कमला माल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...