282 बालिकाओं मिला गार्गी पुरस्कार , 12 को इंदिरा प्रिय दर्शनी पुरस्कार
बसंतपंचमी पर शुक्रवार को जिले के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बालिकाओं को गार्गी इंदिरा प्रिय दर्शनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में हुए समारोह में कुल 282 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें 206 बालिकाएं 10 वीं कक्षा की 76 बालिकाएं 12 वीं कक्षा की थी। कक्षा 12 में 75 प्रतिशत उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 5 हजार रुपए की राशि का चैक प्रमाण पत्र तथा कक्षा 10 में 75 प्रतिशत उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रथम किस्त के रूप में 3 हजार रुपए की राशि का चैक, द्वितीय किस्त की पात्र छात्राओं को 3 हजार रुपए की राशि का चैक तथा प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं जिले की 12 बालिकाओं इस बार इंदिरा प्रिय दर्शनी पुरस्कार दिया गया। इसमें 6 बालिकाएं 12 वीं की थीं, जिनको एक लाख रुपए के चेक दिए। 10वीं की छह छात्राओं को 75 हजार रुपए के चेक प्रमाण-पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि सभापति कमलेश डोसी, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा कैलाश चंद्र जोशी , अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांतिलाल शर्मा थे। अध्यक्षता शिक्षा विभाग के सेवानिवृत उपनिदेशक चंद्रशेखर जोशी ने की। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में पूर्व उपनिदेशक चंद्रशेखर जोशी ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
गार्गी पुरस्कार वितरण करते अतिथि।