बैठक में लिए मुक्तिधाम विकास के प्रस्ताव
प्रतापगढ़ | मुक्तिधामविकास समिति की बैठक शुक्रवार को सचिव गजेंद्र चंडालिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मनीष मेहता ने एमबी प्लेयर भेंट किया तथा 150 ट्री गार्ड लगाने की घोषणा की। समिति कोषाध्यक्ष बलराम माहेश्वरी ने दागियों के लिए पानी के दो केन भेंट किए। मुक्तिधाम परिसर में वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण कराने, मृत बच्चों को गाड़ने के लिए स्थान आरक्षित करने, गार्डन विकसित करने, मृतकों की स्मृति में परिजनों से पौधा लगवाने आदि प्रस्ताव लिए। उमेश बम, जगदीश गुर्जर, श्याम टांक, राधेश्याम, गोपाल, ओमप्रकाश, राजेश, मुकेश, कालू भाई आदि मौजूद थे।