पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंबोरी में मिला एक डेंगू रोगी, प्रशासन अलर्ट

बंबोरी में मिला एक डेंगू रोगी, प्रशासन अलर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़/छोटीसादड़ी। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के बंबोरी पंचायत मुख्यालय में एक व्यक्ति के डेंगू से पीड़ित होने का मामला सामने आया है। बंबोरी के मरीज को हाल ही में उदयपुर रैफर किया गया था, जहां से उसे अहमदाबाद रैफर कर दिया गया। अहमदाबाद में मरीज को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इस जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने भी एहतियातन तैयारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बंबोरी निवासी गोपाललाल (50) पुत्र गंगाराम जणवा चार दिन से बुखार से पीड़ित था। बंबोरी अस्पताल में उसे मलेरिया बताया गया। दवाइयां लेने पर भी कोई आराम नहीं मिला तो परिजन उसे सोमवार शाम को उदयपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। उदयपुर में मंगलवार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण मिले।
उदयपुर में उपचार जारी रहा, लेकिन बुधवार शाम तक भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे रात में ही अहमदाबाद ले गए। मरीज को गुरुवार को वहां आईसीयू में भर्ती कराया गया। अहमदाबाद में उपचार के दौरान डेंगू की पुष्टि होने की जानकारी मिली है। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका डेंगू का उपचार किया जा रहा है। रोगी के रिश्तेदार मांगीलाल जणवा ने बताया कि अहमदाबाद में डॉक्टर ने डेंगू होने की पुष्टि की है।

''एक्सपायरी डेट की दवा दिए जाने की शिकायत के बाद मैंने दवाघर में सारी दवाएं चैक करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों को एक्सपायरी देखने के बाद ही दवाएं देने के लिए कहा है।''डॉ.अरुण माथुर, प्रभारी,रैफरल अस्पताल, छोटीसादड़ी

टीमें आज से करेंगी सर्वे, इधर, एक्सपायरी दवा दी।