- Hindi News
- वार्ड की सड़कों पर फैला नाली का पानी, गंदगी से परेशानी
वार्ड की सड़कों पर फैला नाली का पानी, गंदगी से परेशानी
प्रतापगढ़ . वाल्मिकिबस्ती में टॉयलेट के टूटे पड़े दरवाजे गंदगी।
प्रतापगढ़ . पनघटयोजना की बंद पड़ी टंकी गंदगी बताते वार्डवासी।
चार साल में पार्षद ने कभी नहीं ली सुध
^पार्षद के चार साल के कार्यकाल में पार्षद ने एक बार भी कॉलोनी वालों की सुध नहीं ली। वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। वाल्मिकि बस्ती के बाहर बने सुलभ कॉम्पलेक्स के दरवाजे टूटे हुए पानी की व्यवस्था नहीं है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उखड़ी सड़कों को कई बार अवगत कराया, लेकिन स्थिति जस की तस है। वार्ड के अधिकांश हैंडपंप खराब पडे़ हैं। पनघट योजना बंद पड़ी है। कांग्रेस बोर्ड के समय हुए विकास कार्य के बाद वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। कॉलोनी की महिलाओं ने कई बार विकास को लेकर आंदोलन भी लिए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। चंद्रलेखाव्यास, हारीप्रत्याशी, वार्ड नंबर 2
चंद्रलेखा व्यास
आमने-सामने
वार्ड में बहुत काम हुए हैं
^वार्ड नंबर 2 में चार साल में काफी विकास कार्य कराए। वार्ड के गब्बाजी के वाडे़ में सीसी रोड, नालियां, रिलांइस टावर कॉलोनी में पाइप लाइन, सीसी रोड निर्माण, मसुरिया खाल की पुलिया निर्माण, हाउसिंग बोर्ड के दो पार्क विकसित किए, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 6 हैंडपंप लगाए। वार्ड में 15 हैंडपंप हैं, अधिकांश चालू हालत में है। जो खराब हो जाते है, उन्हें तुरंत ठीक कराया जाता है। शेष रहे कार्य भी शीघ्र पूरे कराए जाएंगे। जहां-जहां गंदगी है, वहां शीघ्र सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा हर आदमी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता है। शिवकन्या तेली, पार्षदवार्ड क्रमांक 2
शिवकन्या तेली
पीने के पानी के लिए जनता को रोज करनी पड़ती है मशक्कत
हाउसिंगबोर्ड निवासी किरणबाला टांक नेबताया कि कॉलोनी के अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। कुछ चालू हैं तो उसका पानी पीने योग्य नहीं है। पेयजल के लिए महीने में चार बार टैंकर डलाना पड़ता है। कॉलोनी में पेयजल के लिए लगी पनघट योजना की टंकियों पर कहीं मोटर खराब है, तो कहीं कनेक्शन कटा हुआ है। ऐसे में कॉलोनी वाले पेयजल के लिए हमेशा परेशान रहते हैं। जलदाय विभाग की ओर से भी चार दिन में एक बार नल आता है, वह भी कम दबाव से। हर घर में एक जुमला बोला जाता है पानी किफायत से काम में लेना, बड़ी मुश्किल से मिलता है।
गंदगीऔर बदबू रोज की परेशानी
हाउसिंगबोर्ड कॉलोनी न