- Hindi News
- जिले में सरकारी एंबुलेंस सेवा वेंटिलेटर पर
जिले में सरकारी एंबुलेंस सेवा वेंटिलेटर पर
एंबुलेंस खटारा, तेज गति से नहीं चल पाती है, मरीजों की जान पर खतरा
जिलेमें 108 एंबुलेंस सेवा वेंटिलेटर पर है। सरकारी 9 एंबुलेंस में से दो तो पूरी तरह बंद है। कई अन्य खटारा स्थिति में हैं। समय-समय पर वाहनों की मरम्मत नहीं होने से अन्य एंबुलेंस भी खटारा होती जा रही हैं। धरियावद में संचालित एम्बुलेंस 108 के ब्रेक भी कमजोर हैं। इस वजह से पायलट तेज गति से नहीं चला सकता है। वाहन में लगी सीट भी टूटी हुई है। वाहन का सबसे महत्वपूर्ण सायरन भी खराब है। एम्बुलेंस का जनरल ऑयल, ग्रीस भी समय पर नहीं होता है। इधर, 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी नियम पंड्या ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले में पीपलखूंट, देवगढ़, दलोट, अरनोद, प्रतापगढ़, धरियावद, छोटीसादड़ी, बंबोरी देवला में 108 एंबुलेंस की सुविधा है। इसमें से देवगढ़ देवला की 108 ऑफ रोड (बंद) है। दोनों ही एंबुलेंस में तकनीकी समस्या आने से इन्हें दूरुस्त करने के लिए उदयपुर भेजा गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में प्रतापगढ़ और धरियावद की 108 एंबुलेंस से सेवाएं दी जा रही हैं।
^उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। धरियावद देवला के लिए नई एम्बुलेंंस की जरूरत है। एम्बुलेंस में डीजल व्यवस्था के लिए धरियावद में ही व्यवस्था कराने का आग्रह किया गया है। डॉ.एस. के. शर्मा, बीसीएमओ
^एम्बुलेंसकी हालत दयनीय स्थिति में है। इसकी सूचना लगातार हमें मिल रही है। इस प्रकरण को लेकर जयपुर मुख्यालय को सूचित किया जा चुका है। नियमपंड्या, 108एम्बुलेंस जिला प्रभारी
ये खराबी अक्सर आती रहती है
धरियावदएम्बुलेंस में आए दिन तकनीकी खराबी आती रहती है। कबानी पत्ते टूट जाना, चैचिस बेंड होना, ब्रेक फेल हो जाने, रेडियेटर खराब होने से इंजन गरम हो जाना, पिकअप नहीं बनने, एम्बुलेंस की सांकेतिक लाइट, सायरन हार्न खराब होने की समस्या आती रहती हैं। गाड़ी में जैक नहीं होने के चलते पंक्चर होने की स्थिति में गाड़ी वहीं खड़ी रह जाती है। सीटें फटी हुई हैं। कई अन्य खराबी भी है।
धरियावद . 108एम्बुलेंस खटारा स्थिति में। गाड़ी में जैक नहीं होने के चलते पंक्चर होने की स्थिति में गाड़ी खड़ी रह जाती है। सीटें फटी हुई हैं।
देवगढ़ पीएचसी की 108 बीमार, मरीजों को निजी वाहन से लाना पड़ रहा अस्पताल
जिलेके घाट सेक्शन इलाके में देवगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की 108 एंबुलेंस भी पिछले एक पखवाड़े