- Hindi News
- पालीवाल समाज के 170 छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान
पालीवाल समाज के 170 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
जीवनमें शिक्षा का बड़ा महत्व है। शिक्षा के द्वारा ही विकास के मार्ग खुलते हैं। समाज में शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए और विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन अनवरत चलते रहना चाहिए। यह बात नगर सभापति कमलेश डोसी ने कहीं।
वे शनिवार रात को पालीवाल महाजन समाज की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने छात्रों में उत्साह वर्धन के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। पालीवाल महाजन समाज के अध्यक्ष लोकेश पालीवाल ने बताया कि प्राथमिक स्तर से उच्च शिक्षा तक शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के 170 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बांसवाड़ा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मनोनीत पार्षद शोेभागमल पालीवाल कचरमल पालीवाल थे।
समाज के विजय पालीवाल धमेंद्र, मुकेश, मोहनलाल, प्रभुलाल, नरेन्द्र, राकेश, अनूप, लक्की, ब्रजमोहन, धीरज, बंशीलाल पालीवाल सहित महिला मंडल, नवयुवक मंडल सहित कई नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र पालीवाल ने किया तथा आभार मुकेश पालीवाल ने व्यक्त किया।
प्रतापगढ़. पालीवालसमाज के प्रतिभावान विद्यार्थियाें को सम्मानित करते नगर परिषद के सभापति कमलेश डोसी। फोटो: भास्कर