- Hindi News
- लोन का झांसा देकर ठगी करने के 3 अारोपी गिरफ्तार
लोन का झांसा देकर ठगी करने के 3 अारोपी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज. प्रतापगढ़ | शहरपुलिस ने फर्जी लोन दिलाने का झांसा दे शिक्षित बेरोजगारों से रुपए ऐंठने वाले दिल्ली के तीन ठग को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
एसपी उत्सवलाल छानवाल ने बताया कि शहर के शिक्षित युवाओं से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने श्रीराम कम्पनी में लोन का झांसा देने के लिए रखे गए कर्मचारी सीजीएम नगर फरीदाबाद हरियाणा निवासी नरेश कुमार पुत्र रणवीर सिंह राजपूत, गोविंद गुप्ता पुत्र प्रेम कुमार तथा नितिन पुत्र रमेश चौहान को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ लेकर आई है। आरोपियों से गहन पूछताछ में पता चला कि ये तीनों ही कर्मचारी मुख्य सरगना सुमनरानी के साथ मिलकर फोन कर शिक्षित बेरोजगार युवकों को फर्जी लोन दिलाने का झांसा देकर रुपए ऐंठते थे। पुलिस अब मुख्य सरगना सुमनरानी की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।
जुआ खेलते गिरफ्तार
धोलापानी थाना पुलिस ने अंबावली निवासी इश्तियाक अली को सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 340 रुपए जब्त किए।
ऐसे आए पकड़ में
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने एस.बी.आई से रिकार्ड प्राप्त किया तो उक्त बैंक एकाउंट नंबर सुमनरानी निवासी फरीदाबाद का होना पाया गया। जिस पर एएसआई ईश्वर सिंह, हेड कांस्टेबल अमर सिंह की टीम को फरीदाबाद भेजा गया। एसबीआई शाखा सेक्टर 21 फरीदाबाद से बैंक रिकार्ड प्राप्त किया गया सुमन रानी के मोबाइल नंबर से अन्य खाते ट्रेस करवाए। इसके बाद पुलिस तीनों आरोपियों तक पहुंची। हालांकि इस कार्रवाई में मुख्य सरगना सुमनरानी पुलिस के हाथ नहीं लग सकी।
ऐसे करते थे ठगी
इस संबंध में वीरावली अरनोद निवासी पर्वतलाल पुत्र गणपतलाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि शिक्षित लेकिन बेरोजगार होने के कारण उसे ऋण की जरूरत थी। एक दिन उसने समाचार पत्र में विज्ञापन देखा। इसके बाद उसने विज्ञापन में लिखे नंबर पर प्रबंधक अन्य कर्मचारी से फोन पर बात की। बात करने के बाद प्रबंधक कंपनी के सदस्य ने उसे लोन स्वीकृति के लिए रुपए जमा कराने की बात कही। प्रबंधक द्वारा कहे गए कम्पनी के सदस्य सुमनरानी के एकाउंट नंबर 20165361186 पर अलग-अलग तिथि में उसने कुल 64 हजार 700 रुपए जमा कराए। जब उसने कम्पनी को लोन दिलाने की बात कही तो प्रबंधक ने उसे और रुपए जमा कराने को कह दिया। धोखाधड़