पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संझा बेटी पलंग पर रुमाल मांगे अपने पापा से रुपए हजार मांगे

संझा बेटी पलंग पर रुमाल मांगे अपने पापा से रुपए हजार मांगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . प्रतापगढ़ | जिलेभरमें श्राद्ध पक्ष में चलने वाली सांझा पूजा का बुधवार को समापन होगा। प्रतिदिन बालिकाएं घरों के बाहर गोबर से संझा बनाकर पूजा कर रही हैं। 16 दिन चलने वाली संझा पूजा में बालिकाएं पहले दिन 11 दिन तक गोबर से शाम के समय संझा का निर्माण कर पूजा अर्चना करती है। उसके बाद 12 वें दिन से 16 दिन तक काला कोट बनाया जाता है। बालिकाएं संझा बनाकर खिल बताशे से पूजा अर्चना करती है और गीत गाती है। चार कबुतर पाछे बैठिया कौनसा वीरो गौरो रे......। संझा बेटी पलंग पर रुमाल मांगे, अपने पापा से रुपए हजार मांगे, संझा बाई की लंबी नाक, जैसे लोक गीत गाती है और संझा को मनाती है। संझा में विभिन्न अनाज गोबर में लगाकर सजाए जाते हैं। हिमांशी जटिया ने बताया की रोज पूजा के बाद प्रसाद फल वितरण किए जाते हैंं। पूर्णिमा से शुरू होकर संझा का समापन अमावस्या पर होता है।

प्रतापगढ़ . वाटरवर्क्स रोड पर गोबर से संझा बनाती बालिकाएं।