मानपुरा में पथ संचलन पर पुष्प वर्षा
प्रतापगढ़ | राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ की मानपुरा सांयम शाखा का पथ संचलन सोमवार शाम 6 बजे निकला। संघ के शाखा कार्यवाहक संजय शर्मा ने बताया कि पथ संचलन शाम 6 बजे मानपुरा के संघ स्थान से शुरू हुआ, जो गरबा चौक से राधाकृष्ण मंदिर, प्रितम नगर, झांसड़ी रोड मातृ मंदिर होते हुए पुन: संघ स्थान पर पहुंचा। इस दौरान शहरवासियों ग्रामीणों ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।