पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरियावद: दो हादसों में युवक की मौत, 6 महिलाएं घायल

धरियावद: दो हादसों में युवक की मौत, 6 महिलाएं घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद | धरियावदउदयपुर मार्ग पर शुक्रवार को बांसी घाटे में ईंटों से भरा ट्रोला अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। ट्रोले में सवार छह महिलाए घायल हो गई। ट्रोले का ड्राइवर भाग निकला लेकिन उदयपुर से रही रोडवेज के ड्राइवर कंडेक्टर ने घायल महिलाओं को धरियावद अस्पताल लाकर इलाज करवाया।ट्रोला चित्तौडग़ढ़ से धरियावद में ईटे खाली करने रहा था। घटना को लेकर लसाडिय़ा पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे ट्रोले का बांसी घाटे में ब्रेक फेल हो गया। घाटे के मुख्य मुडा़व पर पलट गया, जिससे उसमें बैठी सभी श्रमिक महिलाएं ट्रोले में फंसकर घायल हो गई। इस दौरान उदयपुर से प्रतापगढ़ की और जाने वाली रोडवेज बस के चालक गोपालसिंह परिचालक लोकश भारद्धाज, सवारी महेन्द्र, पुष्कर दमामी, पवन चौधरी ने घायल महिलाओं को ट्रोले से बाहर निकाला और बस में बिठाकर धरियावद रेफरल अस्पताल लाए। हादसे में चित्तौड़गढ़ जिले में पलाया की कुड़ी निवासी कमला प|ी स्व. अम्बालाल सालवी, कैलाश प|ी श्यामलाल सालवी, लेरीबाई प|ी मोहनलाल सालवी, घिसीबाई प|ी कन्हैयालाल प्रजापत, कमला प|ी जगन्नाथ सालवी और सुगना प|ी भंवरलाल सालवी घायल हो गईं। एक महिला के हाथ हड्डी टूटकर बाहर गई। सभी महिलाओं का डॉ. राहुल राय ने प्राथमिक उपचार कर रेफर किया।

धरियावद . बांसीघाटे में पलटा ट्रोला।

धरियावद . बांसीघाटे में घायलों को रोडवेज बस द्वारा अस्पताल लाया गया।

भास्कर न्यूज | धरियावद

धरियावदसे 5 किमी दूर जवाहरनगर चौराहा के समीप मोड़ पर एक बाइक सवार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। साथी युवक मौके से फरार हो गया।

थानाधिकारी भैरूसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि नाईया पिता कमजी मीणा (26) निवासी डाबरियाफला ग्राम पंचायत भांडला की जवाहरनगर के समीप खंभे से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके साथ एक अन्य युवक भी था, वह फरार हो गया। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव धरियावद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान पर पहले भी कई बार दुर्घटना हो चुकी है। मौके पर भीड़ के कारण कुछ देर यातायात जाम रहा।

अहमदाबाद