कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आज
प्रतापगढ़ | भाजपासरकार के एक वर्ष की विफलता पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट पर शनिवार को होगा। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र चंडालिया ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सरकार के एक साल के कुशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यकर्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत के नेतृत्व में प्रदर्शन करेंगे।