- Hindi News
- समस्याओं का समाधान तय समय में करने काे कहा
समस्याओं का समाधान तय समय में करने काे कहा
डिपो का कार्य धीमा चलने पर रोडवेज एमडी नाराज, तेजी लाने के निर्देश
राज्यपथ परिवहन निगम के चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक तथा प्रतापगढ़ जिले के प्रभारी सचिव भास्कर सावंत ने सोमवार को प्रतापगढ़ में निर्माणाधीन रोडवेज डिपो वर्कशॉप कार्य का अवलोकन किया। रोडवेज के एमडी सांवत ने रोडवेज डिपो एवं वर्कशॉप के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर स्थानीय रोडवेज अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर रतन लाहोटी तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के जोनल मैनेजर संग्रामसिंह, प्रतापगढ़ रोडवेज आगार के मुख्य प्रबन्धक सोहराब खान, यातायात निरीक्षक दयाशंकर,आगार के कार्मिक दिलीपसिंह एवं ऋषभलाल आदि साथ थे। एमडी सांवत ने लम्बी दूरी की बसों के लिए प्रतापगढ़ रोडवेज में डीजल पोइंट स्थापित करने पर सहमति जताते हुए कहा कि प्रतापगढ़ में रोडवेज डिपो आंचलिक विकास की गतिविधियों में और अधिक प्रभावी सिद्ध होगा। इससे पूर्व कलेक्टर रतन लाहोटी एवं रोडवेज के अधिकारियों ने भी रोडवेज एमडी को हो रहे निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में अवगत कराया।
शिविरोंका जायजा लिया
प्रभारीसचिव भास्कर सावंत ने इससे पूर्व सर्किट हाउस में जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार, नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी एवं अधिकारियों से चर्चा करते हुए जिले में संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं, विकास गतिविधियों, प्रधानमंत्री जन, धन एवं भामाशाह योजना के शिविरों, नरेगा ग्रामीण विकास के कार्यों तथा सम सामयिक हालातों आदि पर जानकारी ली और प्रतापगढ़ के विकास की व्यापक संभावनाओं को आकार दिए जाने के लिए पूरजोर प्रयास करने की बात कही।
प्रतापगढ़ . रोडवेजडिपो के बारे में चर्चा करते रोडवेज एमडी कलेक्टर।