बरडिया बांध छलका
धोलापानी में पौन घंटा बारिश
बरडिया | बरडियाक्षेत्र में पिछले दिनों हुई बारिश के चलते बरडिया बांध छलक गया। 24 फीट भराव क्षमता वाले बरडिया बांध पूरी तरह लबालब होकर छलक पड़ा है। जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। बांध के भरने से लोगों को रबी अफीम की फसल अच्छी होने की आशा बंधी है। बांध के छलने पर गांव के अशोक पालीवाल, मनीष शर्मा, श्यामसुंदर पाटीदार, शक्ति शर्मा ने बांध पर जाकर जल देवता की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
बरडिया . कैचमेंटएरिया में अच्छी बारिश और लगातार पानी की आवक बनी रहतने से बरड़िया बांध सोमवार को छलक गया। फोटो : भास्कर
प्रतापगढ़/धोलापानी | जिलेभरमें अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम खुला रहा, वहीं धोलापानी क्षेत्र के कई गांवों में पौन घंटे तक तेज बारिश हुई। वहीं अवलेश्वर, मोखमपुरा, कुणी, घोटारसी, झासड़ी, कल्याणपुरा, अरनिया, डाबडा गांव में हल्की बूंदाबांदी हुई। धोलापानी क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक झमाझम बारिश का दौर चला। अंबापानी, चित्रावेली, मोवाई, टांडाघाटा, भुरी लेटी, बाकनिया गांव में आधा घंटा बारिश हुई। बाद में रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। वहीं शहर में सुबह से मौसम साफ रहा। दिनभर तेज गर्मी उमस रही। शाम के समय आसमान में बादल छाए लेकिन बरसे नहीं।