पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेबल टेनिस के छात्र वर्ग में अजमेर प्रथम जयपुर दूसरे स्थान पर

टेबल टेनिस के छात्र वर्ग में अजमेर प्रथम जयपुर दूसरे स्थान पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें चल रही 59 वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन होगा। सोमवार को हुए फाइनल मुकाबलों में मुख्य निर्णायक राजू खान पठान थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को हुए फाइनल मुकाबलों में छात्र वर्ग में अजमेर जीता। जयपुर दूसरे स्थान पर रहा। वहीं छात्रा वर्ग के मुकाबलों में जयपुर विजेता टोंक द्वितीय स्थान पर रहा। व्यक्तिगत स्पर्धा में सर्व श्रेष्ठ खिलाड़ी छात्र वर्ग में अजमेर के समीर रहे, वहीं छात्रा वर्ग में जयपुर की नंदनी नागौरी रही। सभी मैच निर्णायक चयन समिति सदस्य कन्हैयालाल छीपा, प्रदीप चौहान, यज्ञदत्त सौदा, ब्रजेश तिवारी, राजदीपसिंह ने संपन्न कराए। मैच के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा) मांगीलाल चंदेल] नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष उदय लाल अहीर, अधिवक्ता रतन लाल जाट मौजूद रहे।

जिला संयोजक महेश सिंह जाडावत ने बताया कि शहर में चल रही 59 वीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को सुबह 10 बजे भटारक यश किर्ती उमावि प्रतापगढ़ में समापन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानूप्रताप राणावत विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र कुमार चंडालिया, उदयलाल अहीर, सुनील मेहता, कैलाश मालवीय, भागीरथ पाटीदार होंगे। अध्यक्षता ओमप्रकाश ओझा करेंगे।

प्रतापगढ़ . टेबलटेनिस प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। फोटो : भास्कर