- Hindi News
- ऑनलाइन फार्म के अंतिम दिन कॉलेज में लगी कतारें
ऑनलाइन फार्म के अंतिम दिन कॉलेज में लगी कतारें
राजकीयमहाविद्यालय में प्रथम, द्वितीय तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा कराने की बुधवार को अंतिम तिथि होने से कॉलेज में लंबी कतारें लगी। सुबह 8 बजे ही मूल दस्तावेज, चालन फार्म जमा कराने के लिए नियमित स्वयंपाठी छात्रों की लाइनें लग गई। कॉलेज में प्रथम वर्ष कला में करीब 1 हजार से अधिक विद्यार्थी हैं। इसके अलावा स्वयंपाठी छात्रों की काफी लंबी कतारें थी। कॉलेज में विगत तीन दिन से फार्म जमा कराने को लेकर रोज लंबी लाइनें लग रही है। लेकिन बुधवार को और दिनों से संख्या ज्यादा रही। कॉलेज में स्टाफ की कमी के चलते विद्यार्थियों को लाइन में इंतजार करना पड़ा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.एल. परिहार ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र का द्वितीय चरण गुरुवार से शुरू होगा। प्रथम चरण में 3 दिसंबर से 10 दिसंबर तक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष कला के नियमित, पूर्व और स्वयंपाठी छात्रों के ऑनलाइन आवेदन जमा किए गए हैं। द्वितीय चरण में 11 दिसंबर से 18 दिसंबर तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष विज्ञान एवं वाणिज्य और एम.ए. पूर्वार्ध और उत्तरार्ध के नियमित स्वयंपाठी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
^ प्रथम वर्ष कला के लिए नियमित छात्रों के लिए 2 काउंटर स्वयंपाठी छात्रों के लिए एक काउंटर लगाया हुआ है। द्वितीय तृतीय वर्ष के लिए एक-एक काउंटर लगा रखा है। स्टाफ की कमी विद्यार्थियों द्वारा आधे-अधूरे फार्म दस्तावेजों कारण विद्यार्थियों की लंबी लाइनें लगी है। एसएलपरिहार, प्राचार्य,पीजी कॉलेज प्रतापगढ़
लाइन में लगी छात्राएं धूप से परेशान रही। भास्कर
प्रतापगढ़. कॉलेजमें आवेदन के लिए लगी कतार -भास्कर