पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी कॉलेज आदर्श महाविद्यालय के रूप में विकसित होगा : मीणा

पीजी कॉलेज आदर्श महाविद्यालय के रूप में विकसित होगा : मीणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रसंघ कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

जनजातिमंत्री नंदलाल मीणा ने कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का आदर्श महाविद्यालय के रूप में विकास किया जाएगा। उन्होंने इस कड़ी में दस लाख रुपए देने की घोषणा भी की। मंत्री ने कहा कि अगले सत्र से महिला कॉलेज भी खुलेगा।

जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा बुधवार को छात्रसंघ उद्घाटन एवं शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार आदर्श विद्यालयों की स्थापना कर रही है। उसी तर्ज पर प्रतापगढ़ के महाविद्यालय को विकसित किया जाएगा। मंत्री मीणा ने इसके लिए मौके पर ही दस लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इसके लिए कॉलेज प्राचार्य की अध्यक्षता में समिति का गठन किया, यह समिति आदर्श महाविद्यालय के लिए आवश्यकताओं पर मंथन कर प्रस्ताव तैयार करेगी। इसके आधार पर महाविद्यालय का विकास किया जाएगा।

प्रतापगढ़। पीजीकाॅलेज में शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित छात्राएं। भास्कर

प्रतापगढ़. पीजीकॉलेज में शपथ लेते छात्रसंघ पदाधिकारी। भास्कर

विधायक मद से धनराशि देने का आश्वासन

प्रतापगढ़में पिछले लंबे समय से महिला कॉलेज खोलने की मांग पर जनजाति मंत्री मीणा ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र में जिला मुख्यालय पर महिला महाविद्यालय खुलवा दिया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय के विकास कार्यों के लिए विधायक मद से भी धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा ने छात्रसंघ अध्यक्ष कैलाश मीणा, उपाध्यक्ष शुभम टेलर, महासचिव प्रदीप कुमार, संयुक्त सचिव प्रियंका चूंडावत अन्य पदाधिकारियों को शिक्षा के उन्नयन कॉलेज के सर्वांगीण विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सतत प्रयास करने की शपथ दिलाई। उन्होंने महाविद्यालय मुख्य भवन के बाहर नगर परिषद प्रतापगढ़ की ओर से छात्रा-छात्राओं के लिए बनवाए गए शौचालय एवं जल मन्दिर का भी लोकार्पण किया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी, पंचायत समिति प्रधान हेमंत मीणा, पारसमल जैन, मुकेश नागर, मांगू सिंह सिसोदिया भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कॉलेज प्राचार्य एसएल परिहार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।