पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया खाद की किल्लत, किसान ब्लैक में खरीदने को मजबूर

यूरिया खाद की किल्लत, किसान ब्लैक में खरीदने को मजबूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| प्रतापगढ़/ बड़ीसाखथली

जिलेभरमें यूरिया खाद की भारी किल्लत चल रही है। किसानों को यूरिया खाद ब्लैक में खरीदनी पड़ रही है। यूरिया की किल्लत सबसे ज्यादा अरनोद उपखंड में है। कृषि विभाग की ओर से रबी की फसलों के लिए 15 हजार मैट्रिक टन यूरिया की डिमांड भेजी थी। उसके मुकाबले अभी तक जिलेभर में सहकारी समितियों के माध्यम से 6 हजार मैट्रिक टन 5 हजार मैट्रिक निजी क्षेत्र में सप्लाई हुआ है। लेकिन अभी मांग के मुकाबले पूर्ति नहीं होने से मजबूरी में किसानों को महंगे दाम में यूरिया खरीदना पड़ रहा है।

गेहूंकी फसल में दो बार यूरिया की जरूरत, फिर भी किल्लत: जिलेभरमें इन दिनों रबी की फसलों में निराई, गुड़ाई खरपतवार निकालने का कार्य चल रहा है। वहीं 120 दिन की गेहूं की फसल में दूसरी तीसरी सिंचाई चल रही है। गेहूं में दूसरी सिंचाई के वक्त यूरिया खाद देने की आवश्यकता होती है। लेकिन जिले में इस बार कृषि विभाग की सही निगरानी की कमी के चलते समय पर यूरिया खाद की सप्लाई नहीं होने से किसानों को महंगे दाम में खाद खरीदनी पड़ रही है। यूरिया की नीम कोडेट यूरिया बैंग 297 रुपए बिना नीम कोडेट यूरिया 284 रुपए प्रति बैग से बिक रहा है। जबकि यही बैग ब्लैक में 400 रुपए से 420 रुपए तक बिक रहा है।

खरीद का पक्का बिल होने से कार्रवाई नहीं कर पा रहा विभाग

किसानोंने कृषि विभाग से काला बाजारी की शिकायत की, लेकिन खरीद का पक्का बिल नहीं होने से कृषि विभाग भी कार्रवाई नहीं कर पाता है। अरनोद उपखंड के बड़ीसाखथली ग्राम पंचायत लैम्पस पर भी यूरिया की भारी किल्लत चल रही है। लैम्पस से 15 दिन से यूरिया उपलब्ध नहीं होने से किसानों को महंगे दाम में यूरिया खरीदना पड़ रहा है। गांव के विनोद सुथार, गंभीर सिंह, राधेश्याम देवड़ा, राधेश्याम धाकड़ ने बताया कि बड़ीसाखथली में अंबीरामा, कानगढ़, उठेल, बड़ीसाखथली गांवों के किसानों को भारी परेशानी हो रही है। लैम्पस व्यवस्थापक नंदलाल रैदास ने बताया कि रबी की फसल के लिए 250 मैट्रिक टन यूरिया की मांग की थी। जिसमें से 100 मैट्रिक की सप्लाई हुई, जिससे परेशानी हो रही है।

20 दिसंबर तक आएगी खाद

^जिलेभरमें रबी के लिए 15 हजार मैट्रिक टन यूरिया की डिमांड की थी। जिसमें से 11 हजार मैट्रिक टन की सप्लाई की जा चुकी है। जिले में दिसंबर तक 13 हजार मैट्रिक टन की जरूरत है। विभाग की ओर