- Hindi News
- कागजों में छह घंटे बिजली का प्रावधान, मिल रही तीन घंटे ही
कागजों में छह घंटे बिजली का प्रावधान, मिल रही तीन घंटे ही
कलेक्टर की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने कहा
काली मंदिर से झांसड़ी तक ग्रेवल सड़क हो
भास्कर न्यूज| प्रतापगढ़/ अवलेश्वर
ग्रामपंचायत बसाड़ में मंगलवार को हुई रात्रि चौपाल में गंदगी, बिजली कटौती, शौचालय के मुद्दे छाए रहे। शिकायत पर रात्रि चौपाल में कलेक्टर रतन लाहोटी ने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों को गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प दिलाया। ग्रामीणों ने शिकायत की कि कागजों में छह घंटे बिजली देने का प्रावधान है और मिल सिर्फ तीन घंटे रही है।
ग्रामीणों बालिका स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने रात्रि चौपाल में कलेक्टर को बताया कि गांव के ही कुछ लोग बालिका स्कूल के परिसर में गंदगी फैलाते हैं। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों से कहा कि बालिका स्कूल आपका है, यहां पढ़ने वाली बच्चियां आपकी है, तो फिर गंदगी क्यों फैलाते हैंω ग्रामीणों को गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प दिलाया। साथ ही ग्राम पंचायत सरपंच, प्रधानाध्यापिका पटवारी को स्कूल में सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गंदगी फैलाने वालों से समझाइश करें। यदि मान जाते हैं तो अच्छा है, वरना कड़ाई से पेश आते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराएं। ग्रामीणों ने दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए गांव में सफाई व्यवस्था के चौपट होने की बात कही। कलेक्टर ने इसको गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, तहसीलदार, पटवारी को गंदगी की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए।
अलवेश्वर. बसाड़में रात्रि चौपाल में समस्या सुनते कलेक्टर।
गांव में उखड़ी सड़कों को सुधारने की मांग
ग्रामीणोंने कलेक्टर को बताया कि गांव में नालियां नहीं है। पट्टी पठार उखड़ चुके हैं। कई वार्ड में सीसी रोड नहीं होने से परेशानी हो रही है। घरों का गंदा पानी रोड पर बह रहा है। जिससे राहगीरों के आवागम में परेशानी होती है। रात्रि चौपाल में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
पालनहार योजना का नहीं िमल रहा लाभ
ग्रामीणोंने रात्रि चौपाल को बताया कि ग्रामीणों को पालनहार योजना का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर कलेक्टर समाज कल्याण अधिकारी बाबू पर जमकर बरसे और लोगों के आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई कर लाभ दिलाने के आदेश दिए। चौपाल में पालनहार योजना के 2 आवेदन आए थे। कलेक्टर ने आगामी पंचायतराज चुनाव में उम्मीदवारों क