पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध बूस्टर लगे पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाई

अवैध बूस्टर लगे पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़| शहरमें अवैध बूस्टर लगाकर पानी लेते पाए जाने पर जलदाय विभाग द्वारा अब कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग के सहायक अभियंता भैरूलाल मीणा ने बताया कि शहर में जल वितरण के दौरान कई उपभोक्ता नल की टोंटी के नीचे गड्डा बनाकर अवैध बूस्टर लगकर पानी लेते हैं, जिससे पास वाले कई उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल पाता है। पीड़ित उपभोक्ताओं की शिकायत पर विभाग ने अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। विभाग की टीम द्वारा जल सप्लाई के दौरान अचानक चैकिंग कर बूस्टर मोटर जब्त कर उस उपभोक्ता का कनेक्शन अस्थाई रूप से काट दिया जाएगा। मीणा ने बताया कि कई उपभोक्ताओं ने घरों के बाहर गहरे गड्डे खोदकर नल कनेक्शन खुला छोड़ रखा है, जिससे नालियों का दूषित पानी खुले पाईप में भर जाता है और सप्लाई के समय गंदा पानी आता है। कनेक्शन पर टोटीयां नहीं पाए जाने पर भी ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।