- Hindi News
- छात्राओं को आत्मरक्षा खुद करनी होगी : मीना
छात्राओं को आत्मरक्षा खुद करनी होगी : मीना
छेड़छाड़जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अब छात्राओं को खुद मजबूत होना होगा। अब ऐसे मनचलों को सबक सिखाने का समय गया है। दुर्गा वाहिनी अब कॉलेज में प्रशिक्षिण शिविर चला कर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी।
बुधवार को यहां पीजी कॉलेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका मीना शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने पिछले दिनों कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ जैसी घटना पर खेद जताते हुए कहा कि अब छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए आगे आना होगा। छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं के मद्देनजर दुर्गा वाहिनी की ओर से शीतकालीन अवकाश के दौरान सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में छात्राओं को जूडो, कराटे आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा छेड़छाड़ की घटना होने पर मनचलों से कैसे निपटा जाए के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान जिला संयोजिका उमा शर्मा, नगर संयोजिका माया, टीना, प्रियंका, पूजा, मोनिका, कल्पना, खुशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थी।
विभाग संयोजिका मीना शर्मा ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन अवकाश के साथ ही सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कॉलेज में शुरू होगा। इसमें प्रशिक्षित ट्रेनर की ओर से छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।