वेतन नियमितिकरण को लेकर ज्ञापन
जिलेके तृतीय श्रेणी भर्ती 2012 में नव नियुक्त शिक्षकों ने एक दिन का सामूहिक अवकाश रखकर वेतन नियमितिकरण की मांग को लेकर जिला परिषद सीईओ को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। वहीं राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के नेतृत्व में कुछ अध्यापकों ने विद्यालय की छुट्टी के बाद ज्ञापन सौंपकर वेतन नियमितकरण करने की मांग की।
ज्ञापन में नवनियुक्त अध्यापकों ने बताया कि उनका दो वर्ष का परीवीक्षा काल पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक नियमानुसार पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिससे अध्यापकों को आर्थिक हानि हो रही है। ज्ञापन से पूर्व सुबह 11 बजे शहर के टैगोर पार्क में नवनियुक्त शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में शीघ्र ही नियमित वेतन नहीं दिया गया तो आंदोलन करने का निर्णय लिया। बैठक के बाद नवनियुक्त शिक्षक रैली के रूप में जिला परिषद ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन देने वालों में शंकरलाल मीणा, धनराज मीणा, मंगलसिंह मीणा, रमेश चंद्र पारगी, शंभूलाल मीणा, रमेश चंद्र मीणा, बाबूलाल मीणा, नारायण मीणा, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष हीरालाल कटारा, अरनोद ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल मीणा मौजूद थे। वहीं शाम 4 बजे विद्यालय के अवकाश के बाद राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में अध्यापकों ने नियमितिकरण वेतन का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अलेश राठौड़, गोविंद सिंह सोनगरा, प्रदेश संयुक्त पंचायतीराज शिक्षक संघ के अरविंद शर्मा, कमलेश भारद्वाज, रवि व्यास, सहीराम विश्नोई, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र भाकर, रिती प्रकाश, हेमंत, वर्षा शर्मा, ऋचा ठाकुर आदि मौजूद थे।
प्रतापगढ़. पूरावेतन दिलाने की मांग को लेकर सीईओ को ज्ञापन देते हुए शिक्षक।