पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पतालों का निरीक्षण, कमियां सुधारने के निर्देश

अस्पतालों का निरीक्षण, कमियां सुधारने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्साएवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौर के निर्देशानुसार राज्य भर में 10 दिसम्बर 2014 से 24 दिसम्बर 2014 तक चिकित्सा संस्थानों के सघन अभियान के अंतर्गत बुधवार को टीमों ने पीपलखूंट, दलोट, सालमगढ़, आंबीरामा में स्थित अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। खामियां पाए जाने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी गई। गौरतलब है कि चिकित्सा मंत्री डा. राजेन्द्र राठौड़ द्वारा पूरे राज्य में 10 से 24 दिसंबर तक अस्पतालों का औचक निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बुधवार को प्रतापगढ़ सीएमएचओ डा. आरएन सरसोदिया ने दो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीपलखूंट एवं पृथ्वीपुरा तथा 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घंटाली एवं केलामेला तथा 7 उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसी तरह उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. चेतन जैन द्वारा 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दलोट, सालमगढ़ एवं अम्बीरामा का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई के निर्देश दिए। आवश्यक रख-रखाव एवं टूट-फूट को तुरंत प्रभाव से रिपेयर कराने के भी निर्देश दिए। दोनों ही अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित गणवेश में ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए। डा. चेतन जैन द्वारा अस्पतालों में वेक्सिन के रख-रखाव वाले कोल्ड चेन का निरीक्षण किया।

प्रतापगढ़. पीपलखूंटब्लॉक में अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद महिला स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी लेते हुए सीएमएचओ डा. सरसोदिया।

नसबंदी शिविरों का भी अवलोकन

सीएमएचओ डा. आरएन सरसोदिया ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरियावद में 68 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीपलखूंट में 34 एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवगढ़ में 22 महिला नसबंदी किए गए। बुधवार को दोनों अधिकारियों ने इन शिविरों का भी निरीक्षण किया और शिविरों में आवश्यक गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। जिले में चल रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों में चल रहे स्क्रिनिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। डा. सरसोदिया एवं डा. जैन ने राजकीय प्राथमिक स्कूल नाकपाड़ा, आंगनवाड़ी केंद्र ढेचला एवं राजकीय प्राथमिक स्कूल खोरा का निरीक्षण किया और आरबीएसके टीम द्वारा किए जा रहे कार्य का मूल्यांकन किया।