- Hindi News
- स्वच्छ पेयजल के लिए किया घर घर सर्वे, संरक्षण का संदेश
स्वच्छ पेयजल के लिए किया घर-घर सर्वे, संरक्षण का संदेश
प्रतापगढ़| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरिया के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत गांव में घर-घर जाकर लोगों को पेयजल शुद्धिकरण पानी बचाने के उपाय बताए। प्रधानाचार्य जयंतीलाल शर्मा ने बताया कि गांव में पेजयल की स्वच्छता के लिए विद्यार्थियों ने जन जागृति की। इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, हेमराज मीणा, हेमंत यादव के नेतृत्व में पोस्टर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।