पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें

जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनजातिक्षेत्रीय विकास मंत्री नंदलाल मीणा ने पंचायत राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से कहा कि वह लोगों की भलाई के लिए कार्य कर आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरे। वह बुधवार को जिला परिषद कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख सारिका मीणा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री मीणा ने कहा कि साधारण परिवार में अध्यापक के घर जन्मी सारिका के जिला प्रमुख बनने पर खुशी है, लेकिन उन्हें अब जनता की कसौटी पर खरा उतरना है। जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ उनको समर्थन दिया है। ग्रामीण विकास के अधूरे कामों को त्वरित गति से पूरा करना है। उन्होंने गांवों में पेयजल, बिजली, सिंचाई के पानी मनरेगा पर विशेष जोर देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि वर्षा जल को संग्रहित करने के लिए एनीकट का निर्माण टूटे-फूटे बांधों की मरम्मत जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बड़ी समस्या है। बिजली के अभाव में विकास नहीं हो पाता है। इसलिए आदिवासियों के हर घर में बिजली पहुंचाकर अंधेरा दूर करने का कार्य प्राथमिकता से करना होगा। जिला परिषद के माध्यम से मनरेगा कार्य को प्रभावशाली ढंग से लागू कर लोगों को रोजगार दें। नवनिर्वाचित जिला प्रमुख सारिका मीणा ने अपने संबोधन में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता के विकास एवं सेवा में कोई कसर नहीं रहेगी। इससे पहले उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जिला प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। समारोह में एसपी कालूराम रावत, अतिरिक्त कलेक्टर अनुराग भार्गव, जिला परिषद एसीईओ रामेश्वर मीणा, नगर परिषद चेयरमैन कमलेश डोसी, निवर्तमान जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार, पंचायत समितियों के प्रधान, जिपस हेमंत मीणा, विकास अधिकारी, जिला परिषद के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

‘स्वाइन फ्लू से रहें सचेत’

कलेक्टररतन लाहोटी ने कहा कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से स्वच्छता स्वाइन फ्लू के प्रति लोगों का जागरूक करने की भी अपील की। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामावतार मीणा ने अंत में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों का स्वागत करते हुए समारोह में पहुंचे अतिथियों आमजन का आभार जताया।

प्रतापगढ़। नव निर्वाचित जिला प्रमुख सारिका मीणा पदभार ग्रहण करते हुए।