- Hindi News
- 10 साल की योजना नहीं, बताएं कि काम कितना हुआ
10 साल की योजना नहीं, बताएं कि काम कितना हुआ
दौरे रात्रि विश्राम की जानकारी जन प्रतिनिधियों को भी दें
सीढ़ियां चढ़ने के लिए कलेक्टर-एसपी ने मंत्री को दिया सहारा
बैठक में जिला प्रमुख सारिका भी हुईं शामिल
मिनीसचिवालय में बुधवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा ने अधिकारियों से साफ शब्दों में पूछा कि पेयजल के लिए योजनाएं आठ से दस वर्ष पूर्व बन चुकी हैं। अब योजना नहीं, क्रियान्विति क्या हुई है इसकी जानकारी दें। बाइपास के निर्माण में देरी, बिजली आपूर्ति में व्यवधान पर भी मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों की राय को भी विशेष तवज्जो देने की बात कही। मंत्री नंदलाल के साथ जिला प्रभारी सचिव भास्कर ए. सांवत ने भी अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं में जन प्रतिनिधियों को भागीदार बनाने पर जोर दिया।
कलक्ट्रेट सभा भवन में हुई बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री नन्दलाल मीणा ने अधिकारियों से कहा कि वे जनभावना के अनुरूप कार्य कर आमजन को राहत पहुंचाते हुए जिले के विकास को गति दें। चर्चा के बाद प्राथमिकता वाले पांच कार्यों का चयन कर राज्य सरकार को भिजवाया गया।
बैठक में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख सारिका मीणा, उप जिला प्रमुख आशीष जैन, पंचायत समितियों के प्रधान उप प्रधान, नगर परिषद चेयरमैन कमलेश डोसी, छोटी सादड़ी नगर पालिका अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व प्रधान हेमन्त मीणा, जिला परिषद के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कलेक्टरने योजनाओं की प्रगति बताई : कलेक्टररतन लाहोटी ने प्रभारी मंत्री मीणा प्रभारी सचिव सावंत को प्रतापगढ़ में विकास कार्य, मुख्यमंत्री की सुराज संकल्प यात्रा, सरकार आपके द्वार, भामाशाह योजना, मुख्यमंत्री की घोषणाओं की क्रियान्विति की प्रगति से अवगत कराया।
ये हैं पांच प्राथमिकता वाले काम
>1. प्रतापगढ़ शहर में पेयजल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण
> 2. प्रतापगढ़, पीपलखूंट अरनोद के 554 गांवों को पेयजल योजना से जोड़ना
> 3. प्रतापगढ़ शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइपास निर्माण
> 4. सिंचाई के लिए एनिकट निर्माण
> 5. धरियावद रोड को पुंगा तालाब से प्रतापगढ़ तक चौड़ी करना
पेयजल योजनाओं के निर्माण सफल क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों की कमेटी गठित निगरानी रखेगी। कमेटी में नगर परिषद चेयरमैन, उप जिला प्रमुख छोटीसादड़ी प्रधान को शामिल किया गया है। यह कमेटी समय-समय पर कलेक्टर के साथ चर्चा करेगी।
जनप्रतिनिधियों को सरल भाषा में समझाएं : सांवत
प्रभारीसचिव भास्कर ए. सावंत ने कहा कि अधिकारी योजनाओं के निर्माण में जनप्रतिनिधियों को भागीदार बनाएं। इसके लिए योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में समय पर जनप्रतिनिधियों को दें। उनके सुझाव शामिल करने से योजना ज्यादा कारगर साबित हो सकेगी। उन्होंने अधिकारियों की अलग बैठक भी ली।
बाइपास वहां बने जहां किसानों की कम से कम जमीन जाए
बैठकमें जनजाति मंत्री ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए भारी वाहनों से आमजन को हो रही परेशानी पर पीडब्ल्यूडी नेशनल हाइवे के अधिकारियों को भी फटकार लगाई। जनजाति मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों से पूछा कि वे बताएं कि आखिर कहां बनेगा बाइपास। उन्होंने हिदायत दी कि प्रतापगढ़ शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइपास का निर्माण ऐसे क्षेत्र में हो जहां किसानों की उपजाऊ जमीन कम से कम शामिल हो।
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे पंचायत समिति की बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों और जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को अमली जामा पहनाएं। उन्होंने अधिकारियों से गांवों के दौरों एवं रात्रि विश्राम की जानकारी लेते हुए समय पर संबंधित जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना दें। उन्होंने कलेक्टर रतन लाहोटी से कहा कि वे स्वयं अधिकारियों के दौरों की निरंतर समीक्षा करें।
पीडब्ल्यूडीपीएचईडी अधिकारियों पर नाराजगी जताई
बैठकमें मंत्री ने जिले में पीडब्ल्यूडी पीएचईडी द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों पर नाराजगी जताई। पीएचईडी के अधिकारी से उन्होंने जाखम योजना, अरनोद में पेयजल आपूर्ति, छोटीसादड़ी में पेयजल योजना की प्रगति के बारे में पूछा तो अधिकारी बगलें झांकने लगे। उन्होंने एवीवीएनएल अधिकारी से आगामी दिनों में समस्याओं से निपटने के लिए योजना की जानकारी देने को कहा।
प्रतापगढ़ . मंत्रीनंदलाल मीणा बुधवार को सारिका मीणा के जिला प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने आए। सारिका मीणा ने जिला प्रमुख का पदभार गहण किया। मंत्री मीणा पुत्र पुत्रवधू को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर कई पार्टी पदाधिकारियों के निशाने पर रहे थे। नंदलाल मीणा जिले भर के अधिकारियों की बैठक में भी शामिल हुए। कार्यालय की सीढ़ियाें पर चढ़ने के लिए कलेक्टर रतन लाहोटी और एसपी ने यूं सहयोग किया।
प्रतापगढ़। मिनीसचिवालय में जिले के सभी अधिकारियों की बैठक लेते जिले के प्रभारी मंत्री नंदलाल मीणा प्रभारी सचिव भास्कर ए. सावंत। कलेक्टर, एसपी, नव नियुक्त जिला प्रमुख सारिका मीणा भी शामिल हुए। भास्कर