- Hindi News
- दयानंद जयंती पर शोभायात्रा के लिए बांटे पीले चावल
दयानंद जयंती पर शोभायात्रा के लिए बांटे पीले चावल
प्रतापगढ़|आर्य समाजके संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव मनाने को लेकर लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। 14 फरवरी को दयानंद सरस्वती जयंती पर शोभायात्रा के लिए आर्यवीर दल व्यायाम शाला के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए पीले चांवल देकर निमंत्रण दे रहे हैं। वहीं शहर में कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर निमंत्रण देकर शोभायात्रा को सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं। आर्यवीर दल प्रवक्ता जितेंद्र जटिया ने बताया कि शहर के गोपालगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में जयंती पर सुबह हवन यज्ञ का कार्यक्रम होगा। उसके बाद आर्यवीर दल व्यायाम शाला की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें अखाडे़ के पहलवान अपने हैरत अंगेज कारनामों का प्रदर्शन करेंगे। ओम स्वरूप आर्य ने बताया कि शोभायात्रा के बाद प्रवचन होंगे।