अरनोद में 10 हजार लोगों ने पिया काढ़ा
अरनोद। अरनोदक्षेत्र में बुधवार को विभिन्न स्कूलों कस्बों में करीब 10 हजार लोगों को आयुर्वेदिक विभाग की ओर से काढ़ा पिलाया गया। कस्बे के सरकारी निजी 13 स्कूलों में 5 हजार विद्यार्थियों सहित 10 हजार लोगों को जगह-जगह स्टाॅल लगाकर काढ़ा पिलाया गया। अरनोद के राजेन्द्र कोठारी, धर्मचंद जैन, आनंदी सोनी, सुशील जैन, मुकेश भावसार रविंद्र मारवाड़ी ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के डॉ. रजनीश के तत्वावधान में काढ़ा तैयारकर पिलाया गया। काढे़ का वितरण कस्बे के सदर बाजार, दर्जी चौक, रतलाम रोड, बस स्टैंड, नई आबादी में स्टाॅल लगाकर पिलाया
प्रतापगढ़. कृषिमंडी में काढ़ा वितरण करते हुए।