पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृमि मुक्ति दिवस : बच्चों को दी एल्बेंडाजोल की खुराक

कृमि मुक्ति दिवस : बच्चों को दी एल्बेंडाजोल की खुराक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद | उपखंडस्तरीय समारोह स्थानीय हायर सैकंडरी स्कूल परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान रूपलाल मीणा थे। कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला महामंत्री अजीतमल दोशी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. जैन, कार्यवाहक संस्था प्रधान अलका वैष्णव, नगर अध्यक्ष रमेश कोठारी सहित अतिथियों ने बच्चों को खाना खाने के बाद दवाई खिलवाई तथा स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल शर्मा ने अभियान के अंतर्गत गुडालिया, मूंगाणा, मांगरोल, चांदिया, हजारीगुडा, सुराजीखेड़ा स्कूलों का निरीक्षण किया तथा अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरसिंह खरबर ने मऊड़ी खेड़ा, आमलीफला, खेखड़ी फला, नई भरकुंडी सखीखेड़ा का निरीक्षण कर बच्चों को दवा खिलाई। ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के अधीनस्थ 19 वर्ष तक के बच्चों को डीवार्मिंग की गोलियां दोपहर के खाने के बाद खिलाई गई तथा निशान लगाकर चिह्नित किया।

यहांभी हुआ आयोजन

राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस के तहत सोफिया पब्लिक सैकंडरी स्कूल में संस्था प्रधान भारती दाधीच प्रधानाध्यापक बसंतलाल चौबीसा, महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रूपलाल सुखवाल व्यवस्थापक नयन सुखवाल, अभिनव विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक जगदीशचंद्र सेठिया, संस्था प्रधान रविकांत सेठिया, अरिहंत विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्रधान महेंद्र कुमार चम्पावत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जेलदा में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मोची, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राठौड़ों का सेमलिया में प्रधानाध्यापक रघुवीरसिंह राव, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक गोपाल पालीवाल की अगुवाई में बच्चों को खाना खिलाने के बाद डी-वर्मिंग की गोलियां खिलाकर समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।

102बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

धरियावदसीएचसी पर प्रधान रूपलाल मीणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अजीतमल दोशी, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष हरिसिंह कोठारी, नगर अध्यक्ष रमेश कोठारी थे। इस दौरान आशा सहयोगिनियों ने पांच साल तक के बच्चों के घरों को चिह्नित कर अभियान में जांच के लिए लाया। अभियान के तहत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. जैन की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। प्रधान मीणा ने माताओं से उनके बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की अपील की तथा समय-समय पर टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण उनकी सुरक्षा के लिए चिकित्सकों की सलाह लेने की बात कही। भाजपा जिला महामंत्री अजीतमल दोशी, जिला महामंत्री हरिसिंह कोठारी ने विचार व्यक्त किए। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. जैन के निर्देशन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। डॉ. अवधेश बेरवा, डॉ. राजेश मीणा, डॉ गजेंद्रसिंह, मेलनर्स रवि शर्मा, निर्मला माल, योगेश जैन सहित टीम ने दोपहर 3 बजे तक 102 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा माताओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी।

प्रतापगढ़। खुराक पिलाते परिषद सभापति कमलेश डोसी, एडीएम अनुराग भार्गव।

पीपलखूंट। कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं पुरस्कार देते ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. सरसोदिया।

छोटीसादड़ी। स्कूल में बच्चों को खिलाई कृमि नाशक दवा

धरियावद मे शिशु स्वास्थ्य दिवस पर पुरस्कार देते अतिथि।

भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़

राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत बुधवार से हुई। जिलेभर के स्कूलों, आंगनवाडी केंद्रों पर 0 से 19 साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक पिलाई गई। स्कूलों आंगनवाडी केंद्रों पर आ....बेटा मुंह खोलो....लो पीयो दवा ये शब्द गूंजते रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ मुख्य कार्यक्रम हुआ। इसमें एडीएम अनुराग भार्गव, सभापति कमलेश दोशी, जिला प्रभारी डॉ. रफीक मोहम्मद, सीएमएचओ डॉ. ओपी बैरवा, आरसीएचओ डॉ. नरेश कुमावत, डिप्टी सीएमएचओ डॉ.मनीष ने एक मंच पर आकर 0 से 19 साल के बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवाई खिलाई।

वहीं जिले के पांचों ब्लॉक में भी कृमि नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। किन्हीं कारणों से अगर कुछ बच्चे बुधवार को कृमि नाशक दवा नहीं ले पाए हैं उन्हें अगले चरण में 15 फरवरी को दवा दी जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथियों ने एल्बेंडाजोल की खुराक पिलाए जाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मदरसों के बच्चों, स्कूल की बालिकाओं, आगंनवाड़ी के बच्चों ने भी गोलियां खिलाई।

एल्बेंडाजोलके ये होंगे प्रभाव

मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी. बैरवा ने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोलियां पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके सेवन से कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। ये गोलियां बच्चों के पेट में कीड़ों काे मार कर स्वस्थ करती हैं। बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इससे पेट के कीड़ों से तो मुक्ति मिलती ही है बच्चे को खुलकर भूख लगती है। खून की कमी जैसे विकारों से भी छुटकारा मिलता है। चिड़चिड़ेपन और कई मामलों में यह गोली असरदायक है।

धरियावद में कृमि मुक्त दिवस के तहत बच्चों को गोली खिलाते प्रधान रूपलाल मीणा अतिथि।

खबरें और भी हैं...