समस्याओं का जल्द निस्तारण मेरी प्राथमिकता : मूथा
नवनियुक्तकलेक्टर चंद्रशेखर मूथा ने कहा कि जिले के लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए वे पूरी तरह कटिबद्ध रहेंगे। यह बात उन्होंने बुधवार को प्रतापगढ़ कलेक्टर का चार्ज लेने के दौरान कही।
कलेक्टर मूथा ने विकास को निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए कहा कि हर जिले के लोगों की अपनी आकांक्षाएं आवश्यकताएं होती हैं। कलेक्टर होने के नाते वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत जरूरतों के साथ ही आदिवासी बाहुल्य जिले की जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का समुचित फायदा पहुंचाने की कोशिश होगी। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर मूथा ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से जिले की भौगोलिक-प्रशासनिक स्थिति, विकास कार्यों एवं योजनाओं की क्रियान्विति के संबंध में चर्चा की। अतिरिक्त कलेक्टर अनुराग भार्गव जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामावतार मीणा ने नव पदस्थापित कलेक्टर को जिले की प्रमुख समस्याओं, प्रगतिरत विकास कार्यों, विकास की संभावनाओं, शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के बारे में संक्षेप में अवगत कराया। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान को प्राथमिकता से लेते हुए जलग्रहण एवं भू संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता गणेशलाल रोत से अभियान की प्रगति जानी। उपखण्ड अधिकारी दिनेश कुमार मंडोवरा, तहसीलदार विनोद मल्होत्रा से कानून व्यवस्था, राजस्व वाद निस्तारण एवं राजस्व वसूली के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने कोषाधिकारी रवींद्र नाथ पारगी से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान की स्थिति तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक से भामाशाह सीडिंग कार्य के संबंध में जाना।
अधिकारियोंने किया स्वागत : इससेपूर्व नए कलेक्टर के मिनी सचिवालय पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव कार्यालय अधीक्षक भोपाल सिंह की अगुवाई में मिनी सचिवालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर कलेक्टर का स्वागत किया। इससे पहले कलेक्टर मूथा के जिले की सीमा में प्रवेश करने पर नरसाखेड़ी में छोटीसादड़ी उपखंड अधिकारी वंदना खोरवाल, पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय, पुलिस निरीक्षक कैलाशचंद बोरीवाल उप जिला शिक्षा अधिकारी (टीएडी) भैरूलाल मीणा ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि नए कलेक्टर मूथा नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के संयुक्त शासन सचिव पद से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। उन्होंने सत्य प्रकाश बसवाला का स्थान लिया है। बसवाला का प्रशासनिक सुधार विभाग, जयपुर में संयुक्त शासन सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) के पद पर तबादला हुआ है।
छोटीसादड़ी| प्रतापगढ़के नए कलेक्टर मूथा के आगमन पर प्रतापगढ़ की सीमा पर एसडीएम वंदना खोरवाल, डिप्टी ओपी उपाध्याय, सीआई कैलाशचंद्र बोरीवाल, पटवार संघ जिलाध्यक्ष दीपकराव मराठा, उपशाखाध्यक्ष दीपकराज भाटी आदि ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पटवारी कमलेश मेनारिया, नेमीचंद प्रजापत, तेजपालसिंह, अबरार हुसैन, प्रकाशचंद्र जांगिड़, विष्णु यादव, पारस प्रजापत आदि मौजूद थे।