पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को दी सरसों की उन्नत किस्म की जानकारी

किसानों को दी सरसों की उन्नत किस्म की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिविज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ की ओर से पीपलखूंट उपखंड के पावटी पाड़ा गांव में सरसों पर प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया। पावटीपाडा के प्रगतिशील कृषक बापू लाल मीणा के खेत पर सरसों की किस्म एनआरसीडीआर 02 कृषकों को दिखाई गई। कृषक मीणा बताया कि सरसों की अन्य किस्मों की तुलना में इसकी फलियां अधिक है। प्रक्षेत्र के दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रभारी डॉ. योगेश कनोजिया ने बताया कि पावटीपाड़ा में 24 प्रगतिशील कृषकों के सरसों की नई किस्म एनआरसीडीआर 02 के प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस किस्म का पौधा 165-212 सेमी ऊंचा, दाना चमकदार तेल की मात्रा अन्य किस्मों की तुलना में अधिक 131-156 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। इसकी उत्पादन क्षमता 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। केंद्र के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. बलवीर सिंह बघाला ने बताया कि प्रशिक्षण में 51 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। केंद्र के कार्यक्रम सहायक घनपाल कोठारी ने सरसों के मोयला के प्रभावी नियंत्रण के उपाय बताए।

धरियावद| भारतीयकिसान संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 18 से 20 फरवरी तक जयपुर में होने जा रहा है। आयोजन में देश के सभी राज्यों के किसान भाग लेंगे। इसके तहत धरियावद क्षेत्र से भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष कालूराम मीणा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की बैठक कर कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की।

प्रतापगढ़ सरसों का प्रदर्शन दिखाते हुए।

खबरें और भी हैं...