पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेलर अरनोद एसएचओ, आठ उपनिरीक्षक इधर उधर

टेलर अरनोद एसएचओ, आठ उपनिरीक्षक इधर-उधर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़/अरनोद

गोपीचंदमीणा के पुलिस उप अधीक्षक पद पर पदोन्नत होने के बाद से रिक्त चल रहे अरनोद थानाधिकारी का चार्ज बुधवार को सीआई सुनील कुमार टेलर ने लिया है। इसके साथ ही एसपी कालूराम रावत ने भी बुधवार को आठ उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इस दौरान मीणा ने नए एसएचओ को थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों की जानकारी दी तथा स्टॉफ से भी रूबरू कराया। थानाधिकारी सुनील कुमार ने इसके बाद थाने का निरीक्षण किया। थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। थाने के सीएलजी सदस्यों की सक्रियता को बढ़ाने के साथ ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। समय-समय पर पुलिस जनता संवाद कर जानकारी लेंगे।

येउप निरीक्षक इधर-उधर :एसपीकालूराम रावत ने बुधवार को आदेश जारी कर उप निरीक्षक ज्ञानचंद को थानाधिकारी पारसोला, धुलजी को थानाधिकारी घंटाली, रोहित कुमार को प्रतापगढ़ कोतवाली का द्वितीय अधिकारी, विजयसिंह को चौकी कोटड़ी प्रभारी, भगवतसिंह को सूरजपोल चौकी प्रभारी, राजेंद्रसिंह को कस्बा चौकी छोटी सादडी प्रभारी, सिकंदर खान को छोटीसादड़ी थाने का द्वितीय अधिकारी तथा अर्जुन लाल को जिला विशेष शाखा में नियुक्त किया है।

सुनील टेलर।

खबरें और भी हैं...