- Hindi News
- National
- प्रतापगढ़ के पशुपालन उप निदेशक ने किया आत्म समर्पण, एसीबी कोर्ट ने जेल भेजा
प्रतापगढ़ के पशुपालन उप निदेशक ने किया आत्म समर्पण, एसीबी कोर्ट ने जेल भेजा
प्रतापगढ़जिले में जानवरों की दवाइयों में हुई 3 लाख की गड़बड़ी के आरोपी पशुपालन विभाग के उप निदेशक निरंजन लाल मीणा ने हाईकोर्ट के आदेश की पालना में मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण मामलों के सेशन कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजने के आदेश दिए। इनके खिलाफ 2012 में केस दर्ज हुआ था।
अलवर जिले के शाहजहांपुर निवासी उप निदेशक निरंजन लाल मीणा के खिलाफ एसीबी प्रतापगढ़ ने पशुओं की दवाओं में 3 लाख 10 हजार 363 रुपए की गड़बड़ी का मामला दर्ज किया गया था। प्रतापगढ़ एसीबी के डिप्टी रामनिवास ने 28 सितंबर, 2012 को पशुपालन उप निदेशक मीणा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
एसीबी ने चार्जशीट में बताया कि पीपलखूंट, लांबा डाबरा, सुहागपुरा, रामपुरिया, घंटाली, नायन, डूंगर वाड़ी के पशु चिकित्सालयों को सप्लाई की गई दवाओं में गड़बड़ी पाई गई थी। वाउचर पर अधिक दवाइयों की सप्लाई बताई गई थी, जबकि चौथाई से कम मात्रा सप्लाई की गई थी। टेबलेट्स और इंजेक्शनों की सप्लाई में गड़बड़ी की गई थी।
जमानतमांगी तो हाइकोर्ट ने आरोपी को निचली अदालत भेजा
उपनिदेशक मीणा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत प्राप्त करने का प्रयास किया था। हाईकोर्ट ने मीणा को आदेश दिए कि वे जमानत प्राप्त करने के लिए निचली अदालत में जाएं।