सीएम वसुंधरा 13 को उदयपुर आएंगी
उदयपुर | सीएमवसुंधरा राजे शनिवार को दोपहर 2.10 बजे उदयपुर आएगी। जिला प्रशासन के पास बुधवार को सीएम यात्रा का प्रस्तावित कार्यक्रम आने के बाद अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। हालांकि अभी विस्तृत कार्यक्रम आना बाकी है।
प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार वसुंधरा राजे 13 फरवरी को नांदेड (महाराष्ट्र) से रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां से वे सड़क मार्ग से उदयपुर आएगी। मुख्यमंत्री के हाथों टाउनहाल में नव निर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण और यही पर सभा प्रस्तावित है। हालांकि सभा स्थल काे लेकर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है, मगर बुधवार को कलेक्टर रोहित गुप्ता ने मेयर चंद्रसिंह कोठारी और आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग के साथ यहां का जायजा लिया। वसुंधरा राजे के हाथों फतहसागर किनारे नव विकसित पार्क का लोकार्पण और गुलाबबाग में बर्ड पार्क का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।
संभागके जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगीं संवाद : वसुंधराराजे उदयपुर में संभाग के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें भी लेगी। प्रदेश भाजपा से इसके संकेत मिलने पर शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बुधवार शाम जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों काे बताया कि 13 को संभाग के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़ और प्रतापगढ़ जिले की और 14 को उदयपुर शहर और देहात जिला की बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान सीएम आगामी राज्य बजट को लेकर फीड बैक भी ले सकती है। जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों से कहा कि उनकी ध्यान में राज्य बजट योग्य कोई सुझाव हो तो पहले से तैयार कर ले। संभव हो तो उसका लिखित में प्रस्ताव तैयार कर लिया जाए।