30 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
जिलेकी रठांजना पुलिस ने अवैध रुप से स्मैक परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी कालूराम रावत ने बताया कि रठांजना थानाधिकारी सवाईसिंह सोढ़ा ने भुवासिया साकरिया के बीच नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध दिखाई दे रहे युवक को रोक कर पूछताछ की। इसमें युवक ने अपना नाम गादोला निवासी कासम खान अजमेरी बताया। तलाशी में पुलिस को उनके पास से 30 ग्राम स्मैक मिली। इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में आरोपी कासम खान को गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ जारी है।