पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आबकारी आयुक्त से राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुका है रिश्वत का आरोपी डीईओ

आबकारी आयुक्त से राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुका है रिश्वत का आरोपी डीईओ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रष्टाचारनिरोधक ब्यूरो के भीलवाड़ा की टीम से गिरफ्तार प्रतापगढ़ जिला आबकारी अधिकारी मोती सिंह पिछले साल 15 अगस्त पर आबकारी आयुक्त ने प्रदेश में दूसरे सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के रूप में सम्मानित हो चुके हैं।

प्रतापगढ़ जिले में मोती सिंह लंबे समय से जिला आबकारी अधिकारी पद पर थे। वे प्रदेश में सर्वाधिक रेवेन्यू देने वाले अधिकारियों में गिने जाते थे। जानकारी के अनुसार प्रदेश में जयपुर के बाद रेवेन्यू देने पर इन्हें गत 15 अगस्त को आबकारी आयुक्त ओपी यादव ने श्रेष्ठ अधिकारी के रूप में सम्मानित किया था। इस बारे में यादव ने कहा कि यह विभागीय स्तर पर दिया जाता है। इसकी आड़ में वे यह खेल कर रहे थे, इसकी जानकारी नहीं थी। रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद उस सम्मान की कोई वेल्यू नहीं रहती। अब केस की सूचना आने पर डीईओ और एडीईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीओपी को भेजा जाएगा और ऑपरेटर का निलंबन विभागीय स्तर पर किया जाएगा।

प्रतापगढ़। एसीबी टीम से गिरफ्तार अधिकारी।

खबरें और भी हैं...