पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिलाध्यक्ष बनने पर राणावत का अभिनंदन

जिलाध्यक्ष बनने पर राणावत का अभिनंदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद . प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलेट ने राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी गुरूदास कामत की अनुशंसा पर धरियावद ठिकाने के ठाकुर भानुप्रतापसिंह राणावत को दूसरी बार प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। पूर्व जनजाति मंत्री, प्रतापगढ़ जिला प्रभारी महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने इससे पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों से राय मशविरा कर पीसीसी जयपुर को तीन नामो का पैनल भेजा था। इसमें से राणावत के नाम पर मोहर लगी। इस पर कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए दूसरे को मिठाई खिलाई आतिशबाजी कर खुशी जताई।

खबरें और भी हैं...