आचार्य सुनील सागर के मंगल प्रवेश में उमड़ी श्रद्धा
प्रतापगढ़ |आचार्य सुनीलसागर महाराज ससंघ का शांतिनाथ में गुरुवार को मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य श्री के सानिध्य में 13 से 17 फरवरी तक पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शांतिनाथजी अतिशय क्षेत्र बमोतर में होगा। संहितासूरी हंसमुख जैन धरियावद के निर्देशन में होने वाले कार्यक्रम में मदन कुंवर कनकमल डोडिया परिवार हाल सूरत द्वारा निर्मित र|मयी गजमान स्तंभ, लाल पाषाणी मान स्तंभ की प्रतिष्ठा होगी।
पीपलखूंट| विदुषीगणिनी आर्यिका सौभाग्यवती का गुरुवार को कस्बे में ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। समाज अध्यक्ष नागेंद्र घाटलिया ने बताया कि 15 फरवरी, 16 को भव्य मानसतब का शिलान्यास कार्यक्रम होगा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अर्पित वगेरिया, राजेश, जितेंद्र तलाठी, जय कुमार दीरावत सहित श्रावक मौजूद थे।