सामूहिक विवाह : जोड़ों से पहले ठाकुरजी तुलसीजी की आज निकलेगी बारात
जमलावदागांव के ग्वाल गौपाल गौशाला में ब्राह्मण समाज मेवाड़ गौरक्षा समिति का सामूहिक विवाह सम्मेलन शुक्रवार को होगा। इसके तहत शुक्रवार को ठाकुरजी तुलसीजी की बारात निकाली जाएगी। आयोजन समिति अध्यक्ष मुख्य यजमान गुणवंतलाल शर्मा ने बताया कि तुलसीजी की शोभायात्रा निम्बाहेड़ा के शांतिनगर स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर से ठाकुरजी की बारात धामनियां रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर आयोजन स्थल पहुंचेगी। सामूहिक विवाह के तहत वर वधु की बिंदोली निकाली जाएगी। इसके बाद में 9 से 12 बजे तक पाणिग्रहण संस्कार, शाम 3 से 6 बजे तक अतिथि आशीर्वचन बारात विदाई होगी। गौशाला अध्यक्ष कालूसिंह चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में निम्बाहेड़ा, छोटीसादड़ी, प्रतापगढ़, बड़ीसादड़ी, मध्यप्रदेश के नीमच, रतलाम छोटीसादड़ी मध्यप्रदेश भोपाल के राज्य मंत्री रमेशचंद्र शर्मा, मध्यप्रदेश गौसेवा आयोग के शशिकांत दुबे, रतलाम भाजपा जिला मंत्री कांति जोशी, उज्जैन जिला परिषद सदस्य किशोर शर्मा, नीमच भाजपा जिला महामंत्री किरण, प्रतापगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना, विधायक श्रीचंद कृपलानी, डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जाट, पालिकाध्यक्ष चंदनबाला कासमा, प्रधान महावीरसिंह कृष्णावत के साथ कई अन्य जनप्रतिनिधी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।