पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देखें कि परिवादी को दोबारा आना पड़े : मूथा

देखें कि परिवादी को दोबारा आना पड़े : मूथा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसुनवाई में इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

कलेक्टरचंद्रशेखर मूथा ने अधिकारियों को संवेदनशीलता से काम करने की नसीहत देते हुए कहा कि किसी परिवादी को दोबारा उनके पास आने की नौबत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे प्रत्येक प्रकरण को समझें और तुरंत निर्णय करें। प्रकरण में संभव कार्रवाई कर प्रार्थी को अवगत कराएं। जिन प्रकरणों में समाधान किया जा सकता है तो तय समय में समाधान कर प्रार्थी को राहत दें, अन्यथा मामले को खारिज कर कारण सहित अवगत कराएं। यदि कोई व्यक्ति दोबारा आवेदन लेकर आता है तो यह हमारी असफलता है। लोक सेवक होने के नाते हमारा फर्ज है कि कोई व्यक्ति बेवजह परेशान नहीं हो और छोटी, छोटी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़े। यह बात कलेक्टर मूथा ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में कहीं।

जन सुनवाई के दौरान सबसे चर्चित समस्या मंदसौर रोड की रही। प्राइवेट बस एसोसिएशन के पदाधिकारी गुरुवार को स्थानीय नेता गजेंद्र चंडालिया के नेतृत्व में जन सुनवाई में आए थे। प्राइवेट बस एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि मंदसौर रोड बनने के बाद से ही खराब है। स्थिति यह है कि इस रोड से गुजरने के साथ ही आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भी कुछ नहीं कर रहे है। विभाग के अधिकारी दावा कर रहे है कि पेचवर्क के नाम पर 34 लाख रुपए खर्च किए गए हैं, जबकि इस रोड पर दूर-दूर तक पेचवर्क नहीं दिख रहा है। चंडालिया ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर पेचवर्क के नाम पर लाखों रुपए का गबन करने का भी आरोप लगाया। कलेक्टर मूथा ने उनकी बात को सुना तथा जन सुनवाई में मौजूद विभाग के एक्सईएन से जवाब मांगा। उन्होंने एक्सईएन को फटकार लगाते हुए आगामी दिनों में मंदसौर सड़क का मुआयना कर लिखित में जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिए। जब एक्सईएन ने बताया कि इस सड़क के लिए 40 करोड़ रुपए का प्रपोजल बना कर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि वे खुद इसके लिए जयपुर में अधिकारियों से चर्चा करेंगे तथा कार्य को शीघ्र ही क्रियान्वित कराने के लिए कहेंगे। जन सुनवाई में मौजूद सभी अधिकारियों ने भी मंदसौर रोड की खस्ताहाल की जानकारी दी तो कलेक्टर ने सभी को कहा कि आप सभी कह रहे है कि सड़क की हालत खराब है तो इसको दुरूस्त करने के उपाय भी करने चाहिए।

गजेंद्र चंडालिया ने कहा कि प्रतापगढ़ के लोगों का मध्यप्रदेश से सामाजिक, आर्थिक, व्यवसायिक संबंध है। हजारों लोग प्रतिदिन मंदसौर आते, जाते है। यहां के लोगों के रिश्तेदार आदि भी मंदसौर में रहते है लेकिन मंदसौर रोड की हालत को देख कर तो यहां के लड़कों को कोई लड़कियां भी नहीं दे रहे हैं। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आगामी 24 घंटे में सड़क की हालत की वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।



जन सुनवाई में तुलसी बाई ने लेबर कोर्ट के फैसले की कॉपी दिखाते हुए नौकरी पर रखने देय राशि का भुगतान करने की मांग की। कलेक्टर ने दस्तावेज देखकर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी बैरवा को 10 दिन में कोर्ट के आदेश की पालना करते हुए कार्रवाई कर प्रार्थियां को अवगत कराने के निर्देश दिए। बीपीएल में नाम जुड़वाने के प्रकरण में उपखंड अधिकारी नगर परिषद आयुक्त को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों में ढील सहन नहीं की जाएगी। अवलेश्वर ग्राम पंचायत की ओर से गांव को प्रतापगढ़,मंदसौर रोड से जोड़ने के लिए गौरव पथ बनाने की मांग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आगामी 7 दिन में पंचायत को जवाब भिजवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को प्रतापगढ़ शहर में मांस की अवैध दुकानें तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध मांस की एक भी दुकान नहीं चलनी चाहिए। यह नगर परिषद की जिम्मदारी है। इसी तरह मकान का पट्टा दिलवाने, नामांतरण करवाने, श्मशान घाट के लिए भूमि आवंटन, बिजली कनेक्शन चालू करवाने, बिजली बिल की राशि ज्यादा आने वृद्धावस्था पेंशन चालू करवाने जैसे कुल 38 प्रकरण आए। कलेक्टर ने प्रत्येक प्रकरण को गहनता से समझकर अधिकारियों को तय अवधि में निस्तारण कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिए।

प्रतापगढ जनसुनवाई में मंदसौर मार्ग को लेकर ज्ञापन देते प्राइवेट बस एशोसियन के लोग

खबरें और भी हैं...