रसद विभाग ने नवंबर माह की लेवी चीनी आवंटित की
प्रतापगढ़। जिलारसद विभाग की ओर से प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट, छोटीसादड़ी, धरियावद तहसीलाें की माह नवंबर 2015 की लेवी की चीनी का आवंटन कर दिया है। जिला रसद अधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि लेवी की चीनी 1 यूनिट पर 650 ग्राम 13.50 रुपए प्रति किलो से बीपीएल अंत्योदय राशनकार्ड धारियों को उचित मूल्य की दुकानदारों से वितरण की जाएगी।