दीपेश्वर महादेव परिसर में हनुमान मंदिर का शिलान्यास
शहरके दीपेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रतिष्ठित हनुमान मंदिर के नवीन निर्माण का शिलान्यास मंगलवार को ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी ने किया। दीपेश्वर जीर्णोद्धार ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा उपाध्यक्ष जगदीश भाया ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद उदयलाल आंजना विशिष्ट महंत भक्तानंद महाराज थे। शिलान्यास कार्यक्रम पंडित नारायण त्रिवेदी के तत्वावधान में हुआ।