बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर
छोटीसादड़ी| कुमावतसमाज की तहसील स्तरीय बैठक नारानी गांव में जिलाध्यक्ष भंवरलाल कुमावत के मुख्य आतिथ्य में की गई। विशिष्ठ अतिथि जिला कोषाध्यक्ष श्याम कुमावत, जिला समन्वयक गोपाल कुमावत, किशनलाल कुमावत, युवा संरक्षक प्रकाश कुमावत, तहसील कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता विक्रम कुमावत, उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत, सचिव भरत सरदार, प्रचार मंत्री देवीलाल आदि थे। बैठक में अतिथियों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां देश समाज का भविष्य है। साथ ही उन्होंने प्रतापगढ़ में छात्रावास निर्माण में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि छात्रावास बनने से समाज के गरीब छात्र-छात्राओं आगामी पीढ़ियों को आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी।
बैठक में गाड़रियावास अध्यक्ष अरविंद कुमावत, जगदीश, गोमाना के भगतराम, भैयालाल, धामनिया से चम्पालाल, विक्रम, बसेड़ी से पुष्कर, प्रदीप, उदयलाल, भाटखेड़ा से नोंदराम, नारानी युवा ईकाई संरक्षक मदनलाल, उदयलाल, नानुराम, केषुराम, प्रवीण, राकेश, सतीश, राजाराम, हेमंत आदि के साथ आस पास के 13 गांवों के समाजजन उपस्थित थे। प्रवक्ता विक्रम कुमावत ने बताया कि समाज की आगामी जिला बैठक 14 फरवरी को प्रतापगढ़ में छात्रावास जमीन पर होगी।
कार्यकारिणीगठित : बैठकके बाद नारानी गांव की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर रतनलाल कुमावत को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष छगनलाल, कोषाध्यक्ष घीसालाल, सचिव मोहनलाल, प्रवक्ता राजमल, संगठन मंत्री रतनलाल, सक्रिय सदस्य राधेश्याम डीडवानिया, देवीलाल, पप्पू, गणपतलाल, घीसालाल, मुकेश, गोपाल को मनोनीत किया।
छोटीसादड़ी. नारानीमें बैठक को सम्बोधित करते अतिथि बैठे समाजजन।