बैंक ऋणियों से हुई समझाइश वार्ता
प्रतापगढ़|जिला विधिकसेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव प्रशांत शर्मा के निर्देशन में मंगलवार को बैंक ऋणियों बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा - दलोट, अरनोद, सेमलिया, एवं चूपना के बैंक प्रतिनिधि के बीच सालों से बकाया चल रहे ऋणों को आपसी समझाइश वार्ता से निस्तारण का प्रयास किया गया। एडीआर सेंटर पर बैंक ऋणों के निपटारे हेतु ऋणियों को सस्ता, शीघ्र सुलभ न्याय दिलाने की सकारात्मक सोच के साथ अपने बकाया ऋणों को लोक अदालत की भावना से निपटाने हेतु प्रेरित किया। जिसके चलते 17 मामलों में 22 लाख 57 हजार से अधिक राशि की सहमति प्रस्तावों पर ऋणी पक्षकारों ने सहमति दी।
समझाइश वार्ता के इस दौर में उपस्थित आए पक्षकारों वकीलों को आगामी 13 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने का आह्वान किया।