पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन उचित मूल्य दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित

तीन उचित मूल्य दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्यसुरक्षा के गेहूं समय पर वितरण नहीं करने और प्रवर्तन अधिकारी को रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराने पर तीन राशन डीलर के प्राधिकार अग्रिम आदेश तक निलंबित किए हैं। जिला रसद अधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि पीपलखूंट उपखंड के पृथ्वीपुरा पंचायत के पृथ्वीपुरा उचित मूल्य की दुकान क्रमांक द्वितीय के राशन डीलर नाकूराम मीणा द्वारा खाद्य सुरक्षा का गेहूं समय पर वितरित नहीं करने पर उसका प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पृथ्वीपुरा प्रथम रकवेश्वर को अधिकृत किया गया गया है। वहीं ग्राम पंचायत गणेशपुरा के राशन डीलर शंकरलाल अहीर के विरुद्ध 30 जनवरी को पंचायत समिति सभागार छोटीसादड़ी में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा शिकायत करने और जांच के दौरान उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण नहीं कराने, रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराने पर उसका लाइसेंस अग्रिम आदेश तक निलंबित किया है। इसके अलावा गणेशपुरा के सेंटर डावटा के डालचंद अहीर के विरुद्ध भी जांच के दौरान रिकार्ड नहीं दिखाने और अनियमितताओं के चलते उसका प्राधिकार भी निलंबित किया गया है।

खबरें और भी हैं...