गुप्त नवरात्रा पर हुए अनुष्ठान
प्रतापगढ़. ब्रह्मज्योति संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार से ब्रह्म ज्योति वैदिक गुरुकुल की ओर से गुप्त नवरात्रा का अनुष्ठान शुरू हुआ। गुरुकुल आचार्य पंडित दिनेश द्विवेदी ने बताया कि गुप्त नवरात्रा के तहत श्री सुक्त के 16000 हजार पाठ महालक्ष्मी महा सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई। प्रतिदिन गुरुकुल के बटुकों द्वारा 2 हजार पाठ दशांश हवन कर्म विशेष समिधाओं औषधि बूटियों से हवन किया गया।